Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Bihar Board 10th Result: कौन हैं बिहार बोर्ड मैट्रिक में टॉप करने वाली साक्षी, टॉपर बिटिया को देखकर मां-बाप हुए भावुक

Bihar Board 10th Result: कौन हैं बिहार बोर्ड मैट्रिक में टॉप करने वाली साक्षी, टॉपर बिटिया को देखकर मां-बाप हुए भावुक

Bihar Board Matric Result Today: बिहार बोर्ड ने शनिवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा की। इस बार 15.85 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

Bihar Board 10th Topper Sakshi
inkhbar News
  • Last Updated: March 29, 2025 13:13:54 IST

Bihar Board Matric Result Today: बिहार बोर्ड ने शनिवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा की। इस बार 15.85 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 12 लाख 79 हजार 294 छात्रों ने सफलता हासिल की है। पासिंग पर्सेंटेज 82.11 फीसदी रहा। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में साक्षी, अंशु और रंजन ने टॉप किया है। तीनों को 498 अंक प्राप्त हुए हैं।

कौन हैं साक्षी

साक्षी कुमारी समस्तीपुर की रहने वाली हैं। साक्षी राम नरेश शर्मा जेपीएन हाई स्कूल, नरहन, समस्तीपुर की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता और गाँव के लोग बेहद खुश हैं। परिवार वाले मिठाई बांट रहे हैं। आरा के रंजन और पश्चिमी चंपारण की अंशु भी पहले स्थान पर हैं। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं में इस बार 4,70,845 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। सेकंड डिवीजन से 4,82,012 और थर्ड डिवीजन से 3,07,792 छात्र पास हुए हैं।

बिहार बोर्ड 10th टॉपर

  • साक्षी कुमारी- समस्तीपुर
  • अंशु – देहरी
  • रंजन कुमार-भोजपुर

टॉपर को क्या मिलेगा?

इस साल बिहार बोर्ड टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि दोगुनी कर चुका है। टॉपर को 2 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर दिए जाएंगे। पहले यह 1 लाख रूपया था। इसके अलावा प्रशस्ति पत्र और लैपटॉप दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड ने बनाया रिकॉर्ड

पिछले 7 सालों की तरह बिहार बोर्ड ने इस साल भी अपना रिकॉर्ड बरक़रार रखा है। राज्य इंटरमीडिएट और मैट्रिक रिजल्ट सबसे पहले जारी करने वाला प्रदेश बना हुआ है। बोर्ड ने 25 मार्च को इंटर का रिजल्ट जारी किया था और अब 29 मार्च को मैट्रिक का परिणाम जारी हुआ है।

 

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर को 2 लाख कैश प्राइज के अलावा क्या-क्या मिलेगा, यहां देखें लिस्ट

अमेरिका से भारत तक इस्लाम छोड़ने की होड़! इस वजह से अपना धर्म छोड़ रहे मुस्लिम, आंकड़े चौंका देंगे