Inkhabar
  • होम
  • बिहार
  • प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने की दो बच्चों की हत्या, फिर भी नहीं मिला प्रेमी

प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने की दो बच्चों की हत्या, फिर भी नहीं मिला प्रेमी

बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। महिला ने स्वीकार किया कि भांजे के साथ रहने की योजना बनाने के बाद उसने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी.

Woman killed two children due to love affair, still did not find her lover
inkhbar News
  • Last Updated: December 25, 2024 13:18:38 IST

पटना: बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें प्रेम प्रसंग में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

भांजे के साथ चल रहा था चक्कर

28 वर्षीय महिला का अपने नाबालिग भांजे के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस के मुताबिक, महिला का पति मजदूरी के लिए दूसरे जिले में रहता है। इसी दौरान महिला और उसके भांजे के बीच अवैध संबंध बन गए। घटना की रात महिला का भांजा उससे मिलने आया था। वहीं जब महिला के देवर ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तो उसने महिला की जमकर पिटाई की।

बच्चों की बेरहमी से हत्या

महिला ने स्वीकार किया कि भांजे के साथ रहने की योजना बनाने के बाद उसने अपने दो मासूम बच्चों को रास्ते से हटाने का फैसला किया। उसने दोनों बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन महिला आत्महत्या नहीं कर सकी। बता दें ग्रामीणों और पुलिस के अनुसार, महिला के देवर ने आवेश में आकर भांजे की हत्या कर दी। हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि भांजे ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई।

पुलिस कर रही है जांच

घटना के बाद अमौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और उसके देवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मौके से सभी सबूत इकट्ठा किए हैं। एफएसएल टीम भी जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि महिला और देवर से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी एंगल पर जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: ठंड में शख्स को धूप सेंकना पड़ा भारी, चोर लगा गया लाखों का चूना

Tags