Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • छत्तीसगढ़: उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की हो सकती है गिरफ्तारी, अरेस्ट करने कांकेर पहुंची झारखंड पुलिस

छत्तीसगढ़: उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की हो सकती है गिरफ्तारी, अरेस्ट करने कांकेर पहुंची झारखंड पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भानु प्रताप उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम की आज गिरफ्तारी हो सकती है। झारखंड पुलिस ने ब्रह्मानंद की गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ पहुंची हुई है। नेताम पर दर्ज है दुष्कर्म का मामला बता दें कि भानु प्रताप विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को […]

BJP candidate
inkhbar News
  • Last Updated: November 28, 2022 12:18:52 IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भानु प्रताप उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम की आज गिरफ्तारी हो सकती है। झारखंड पुलिस ने ब्रह्मानंद की गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ पहुंची हुई है।

नेताम पर दर्ज है दुष्कर्म का मामला

बता दें कि भानु प्रताप विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने के लिए आज झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़ पहुंची हुई है। इनके उपर झारखंड के टेल्को थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।

नाम उजागर करने पर हुई कार्रवाई

वहीं पीड़िता का नाम उजागर करने पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा मामले को संज्ञान में लिया गया और उचित कार्रवाई के लिए कांकेरी एसपी को नोटिस भेजा गया है।