Bihar News: बिहार सांसद अशोक यादव के बेटे के लापता हो जाने के बाद पूरे बिहार में हलचल मच गई थी। इसके बाद बीजेपी सांसद ने भी हंगामा कर दिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें, बिहार के मधुबनी से बीजेपी के लोकसभा सांसद अशोक यादव के लापता बेटे विभूति यादव का पता चल गया है। दरअसल, विभूति यादव को दरभंगा पुलिस ने कड़ी मशक्क्त के बाद ढूंढ निकाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, विभूति रविवार को अचानक लापता हो गए थे, जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीँ सांसद के बेटे के लापता होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इस दौरान इलाके में सनसनी फैल गई थी।
यहाँ मिला BJP सांसद का बेटा
इस दौरान सांसद अशोक यादव ने विभूति के बारे में जानकारी लेने के लिए पड़ोसियों और रिश्तेदारों को भी काम पर लगा दिया था, लेकिन विभूति के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा था। जिसके बाद सांसद ने खुद दरभंगा के लहेरियासराय थाने को लिखित रूप से इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और गली-गली में उसकी तलाश शुरू कर दी। वहीँ फिर दरभंगा पुलिस ने आज सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन मोड़ के पास एक बगीचे से विभूति को सकुशल बरामद कर लिया।
जानिए क्या बोले सांसद ?
वहीँ जब सांसद अशोक यादव का बेटा मिल गया तो सांसद अशोक यादव ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि, अभी तक बेटे से बात नहीं हुई है। उसने कुछ खाया भी है या नहीं, यह भी नहीं पता। पूरी रात वह सोया नहीं है। उसके शरीर पर मच्छरों के काटने के निशान हैं। बेटे से बात करने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वह क्यों और कहां गया था। बेटे के लापता होने के बाद से ही परिवार काफी परेशान है। सांसद ने कहा कि बेटे से बात करने के बाद जानकारी दी जाएगी।