Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi BJP Protest: कथित घोटाले को लेकर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, AAP दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं का मार्च

Delhi BJP Protest: कथित घोटाले को लेकर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, AAP दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं का मार्च

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी कथित घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर मार्च कर रहे हैं। पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ये कहा भारतीन जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश […]

कथित घोटाले को लेकर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन
inkhbar News
  • Last Updated: March 10, 2023 13:51:14 IST

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी कथित घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर मार्च कर रहे हैं।

पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ये कहा

भारतीन जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि ‘दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ वही होगा जो मनीष सिसोदिया के साथ हुआ है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई के बाद ईडी ने भी गिरफ्तार किया था। ऐसे में अब दिल्ली की जनता उनपर विश्वास नहीं करेगी। इस पार्टी ने राज्य को बर्बाद कर दिया है।’

मनीष सिसोदिया के जमानत पर आज सुनवाई

बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत पर आज सुनवाई होने वाली है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करके दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

26 फरवरी के दिन सिसोदिया की गिरफ्तारी

गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया के गिरफ्तारी के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी ने आप के खिलाफ मोर्चा खोला है। दरअसल सिसोदिया को 26 फरवरी के दिन दिल्ली के आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के मामले मे गिरफ्तार किया गया था।