Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • UP Congress: यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनेंगे बृजलाल खाबरी, आज लखनऊ में ग्रहण करेंगे कार्यभार

UP Congress: यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनेंगे बृजलाल खाबरी, आज लखनऊ में ग्रहण करेंगे कार्यभार

नई दिल्ली। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए नियुक्त किए गए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी लखनऊ में पदभार संभालने वाले है। कानपुर में बृजलाल खाबरी का स्वागत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े धूम-धाम से किया। 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी संभालेंगे पदभार यूपी कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी आज लखनऊ में पदभार संभालने वाले हैं। […]

Brijlal Khabri
inkhbar News
  • Last Updated: October 8, 2022 13:13:58 IST

नई दिल्ली। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए नियुक्त किए गए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी लखनऊ में पदभार संभालने वाले है। कानपुर में बृजलाल खाबरी का स्वागत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े धूम-धाम से किया।

6 प्रांतीय अध्यक्ष भी संभालेंगे पदभार

यूपी कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी आज लखनऊ में पदभार संभालने वाले हैं। इनके साथ राज्य के 6 प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, वीरेंद्र चौधरी, अनिल यादव, योगेश दीक्षित, नकुल दुबे औऱ अजय राय को भी अपना पदभार संभआलेंगे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए खाबरी ने कहा कि, ” हमारा रास्ता देश के दलित, अल्पसंख्यक, शोषित और सर्वसमाज के लोग हैं। जिस प्यार औऱ जोश के साथ ये लोग हमारा नारा लगा रहे हैं इन्हीं के दम पर देश में कांग्रेस को वापस लाएंगे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिया था इस्तीफा

बता दें कि यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने अरीबी अजय कुमार लल्लू को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुए अजय कुमार लल्लू प्रदेश के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से 6 महीनें तक ये पद खाली पड़ा था। बृजलाल खाबरी ने बसपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और 7 दिन पहले ही इनको कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी हैं। इनके साथ ही राज्य के छह प्रांतीय अध्यक्ष भी बनाए गए हैं।

पार्टी ने पहली बार बनाए प्रांतीय अध्यक्ष

गौरतलब है कि सूबे में लगभग 3 दशकों से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी लंबे समय से यूपी अध्यक्ष के लिए मजबूत औऱ भरोसेमंद चेहरे की तलाश कर रही थी। पार्टी ने यूपी में पहली प्रांतीय अध्यक्ष बनाए हैं और इसके दम पर ये मुस्लिम, ब्राह्मण और दलित वोट को अपने खाते में करना चाहती है।

जातियों का बनाया समीकरण

नए प्रदेश अध्यक्ष दलित समाज से आते हैं। इसके साथ ही दो ओबीसी समाज, दो ब्राह्मण, एक मुस्लिम और एक भूमिहार समाज के नेता को प्रांतीय