Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • बसपा ने दिल्ली की सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार, क्या AAP-कांग्रेस को होगा नुकसान

बसपा ने दिल्ली की सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार, क्या AAP-कांग्रेस को होगा नुकसान

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। दिल्ली में इंडिया गठबंधन के पार्टनर आप और कांग्रेस चुनावी मैदान में हैं। इस बीच बसपा ने दिल्ली की सभी 7 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। किसे कहां से दिया टिकट? चांदनी चौक – एडवोकेट अब्दुल कलाम। साउथ […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 2, 2024 09:23:21 IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। दिल्ली में इंडिया गठबंधन के पार्टनर आप और कांग्रेस चुनावी मैदान में हैं। इस बीच बसपा ने दिल्ली की सभी 7 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।

किसे कहां से दिया टिकट?

चांदनी चौक – एडवोकेट अब्दुल कलाम।
साउथ दिल्ली – अब्दुल बासित।
पूर्वी दिल्ली – एडवोकेट राजन पाल।
उत्तर पूर्वी दिल्ली – डॉक्टर अशोक कुमार।
नई दिल्ली – सत्यप्रकाश गौतम।
उत्तर पश्चिमी दिल्ली – विजय बौद्ध।
पश्चिमी दिल्ली – विशाखा आनंद

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा

दिल्ली में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा ने हमें एक दूसरे के खिलाफ प्रयोग करते हुए ‘बी’ टीम कहा। मगर जब आप और कांग्रेस का गठबंधन ही हो गया तो अब ऐसे में लोगों को मालूम चल रहा है कि कौन किसकी बी टीम हैं।

बसपा की दिल्ली में क्या हैं स्थिति?

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में तकरीबन 20% SC वोटर हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से जुड़े लोग भी बड़ी तादाद में दिल्ली में रहते हैं। बहुजन समाज पार्टी दिल्ली नगर निगम की 250 और दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव लड़ती हुई आई है। साल 2008 में दिल्ली में बसपा के 2 प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2013 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को किसी भी सीट से जीत नहीं मिली। अगर लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो बसपा ने 2009, 2014 और 2019 में दिल्ली में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन कोई खास कामयाबी नहीं मिली।

यह भी पढ़े-

सीएम मोहन ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा-कांग्रेस ने 100 बार संविधान में किया संशोधन