लखनऊ। समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव के खिलाफ बदायूं में मुक़दमा दर्ज किया गया है। एक टीवी कार्यक्रम के दौरान बसपा प्रमुख के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर बसपा जिलाध्यक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है। शिवपाल सिंह यादव पर बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष आर पी त्यागी ने धारा 504 और 502(2) के तहत मुक़दमा दर्ज कराया है।

मायावती पर अभद्र टिप्पणी

BSP बदायूं जिलाध्यक्ष एडवोकेट आरपी त्यागी ने सिविल लाइंस थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य कुमार यादव बदायूं लोकसभा से उम्मीदवार हैं। अपने बेटे की हार के डर से वो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।

बिगड़ सकता है माहौल

बसपा जिलाध्यक्ष की तरफ से दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवपाल यादव की टिप्पणी से बहुजन समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उनकी टिप्पणी से शांति भंग हो सकती है और माहौल बिगड़ सकता है।

Read Also: 

  • जौनपुर में आखिरी वक्त पर बदला BSP उम्मीदवार, मायावती ने बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट काटा