Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Budget 2024: सहयोगियों को खुश करने में जुटी मोदी सरकार, नायडू-नीतीश को बजट से बंपर फायदा

Budget 2024: सहयोगियों को खुश करने में जुटी मोदी सरकार, नायडू-नीतीश को बजट से बंपर फायदा

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर रही हैं। केंद्रीय बजट 2024 में मोदी सरकार ने अपने सहयोगियों को खुश करने की कोशिश की है। उन्होंने आंध्र प्रदेश और बिहार के लिए अहम ऐलान किया। आइये जानते हैं बजट में उन्होंने अपने पार्टनर को क्या दिया […]

Budget 2024
inkhbar News
  • Last Updated: July 23, 2024 13:12:25 IST

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर रही हैं। केंद्रीय बजट 2024 में मोदी सरकार ने अपने सहयोगियों को खुश करने की कोशिश की है। उन्होंने आंध्र प्रदेश और बिहार के लिए अहम ऐलान किया। आइये जानते हैं बजट में उन्होंने अपने पार्टनर को क्या दिया है?

नीतीश को मोदी ने किया खुश

निर्मला सीतारमण ने बजट में NDA के दो बड़े सहयोगियों नीतीश और नायडू को साधने की कोशिश की है। बिहार को भले ही विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला लेकिन बजट में सरकार मेहरबान दिखी। निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि काशी की तर्ज पर बिहार का महाबोधि मंदिर भी चमकेगा। राज्य में विष्णुपद कॉरिडोर का विकास किया जाएगा। सड़क प्रोजेक्ट के लिए 26 हजार करोड़ का पैकेज मिलेगा। चार नए एक्सप्रेस-वे बनेंगे, जिसमें पटना-पूर्णिया , वैशाली-बोधगया, पटना-पुणे और क्सर-भागलपुर शामिल है। बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन के अलावा अतिरिक्त पुल भी बनाया जायेगा।

आंध्र प्रदेश को 15,000 करोड़ का पैकेज

आंध्र प्रदेश के लिए 15,000 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई है। विशाखापत्तनम-चेन्नई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, हैदराबाद-बैंगलोर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर ध्यान दिया जायेगा। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत पानी, बिजली, रेलवे और सड़कों पर खास ध्यान रखा जायेगा। राज्य के विकास के लिए अतिरिक्त धन भी उपलब्ध कराया जायेगा। आंध्र प्रदेश के पिछड़े जिले का ख़ास ख्याल रखा जायेगा।

Budget 2024: महिला, युवा और किसान… किसे क्या मिला? जानें बजट की 10 बड़ी बातें