Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • उज्जैन में तकिया मस्जिद समेत 250 मकानों पर गरजा बुलडोजर! महाकाल लोक के विस्तार के लिए बड़ा एक्शन

उज्जैन में तकिया मस्जिद समेत 250 मकानों पर गरजा बुलडोजर! महाकाल लोक के विस्तार के लिए बड़ा एक्शन

उज्जैन महालोक विस्तार को लेकर प्रशासन ने आज करीब 250 मकान व अन्य निर्माणों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। सभी निर्माणों को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है।

Bulldozer action in Ujjain
inkhbar News
  • Last Updated: January 11, 2025 13:55:18 IST

नई दिल्ली। महाकाल कि नगरी उज्जैन में आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उज्जैन महालोक विस्तार को लेकर प्रशासन ने आज करीब 250 मकान व अन्य निर्माणों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। सभी निर्माणों को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। इसके लिए करोड़ों की मुआवजा राशि भी पास कर दी गई है। पुलिस ने मकान खाली करने के लिए पहले ही नोटिस दे दिए थे। वहीं, शुक्रवार रात को प्रशासन ने मुनादी कराकर लोगों को मकान खाली करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद आज सुबह से बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो गई है।

भारी पुलिस बल तैनात

जानकारी के मुताबिक तकिया मस्जिद के आसपास के 257 मकान हटाए जाने हैं। इनमें से करीब 7 मकानों का मामला कोर्ट में लंबित है। ऐसे में प्रशासन इन्हें छोड़कर बाकी मकानों का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है। उज्जैन में पुलिस प्रशासन ने शनिवार सुबह से बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात है, फिलहाल कार्रवाई जारी है। अभी तक कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ है, आज पूरे दिन कार्रवाई जारी रहेगी।

50 मकानों पर चला बुलडोजर

आपको बता दें कि महाकाल लोक के विस्तार के लिए करीब सवा दो हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है। इसके लिए करीब 250 मकानों को चिन्हित कर उनकी मुआवजा राशि भी तय कर दी गई है। इस कार्रवाई में 66 करोड़ रुपए मुआवजा राशि दिए जाने की योजना है। इसमें से 32 करोड़ रुपए का मुआवजा यहां रहने वाले लोगों को दिया भी जा चुका है। जानकारी के मुताबिक करीब 50 मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें तोड़ा जा रहा है।

Also Read- 13 साल की बच्ची को दी थी संन्यास की दीक्षा, जूना अखाड़े ने संत के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

किसी कीमत पर नहीं होने देंगे महाकुंभ! योगी को मुस्लिमों ने दिया सीधा चैलेंज, हिंदुओं का सिर कलम करने का ऐलान