Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Srikant Tyagi: ओमैक्स सोसाइटी में दिन में चला बुलडोजर, रात में श्रीकांत त्यागी के घर दोबारा लगाये गये पेड़

Srikant Tyagi: ओमैक्स सोसाइटी में दिन में चला बुलडोजर, रात में श्रीकांत त्यागी के घर दोबारा लगाये गये पेड़

नई दिल्ली। गालीबाज श्रीकांत त्यागी की सोसाइटी ग्रैंड ओमेक्स में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर ड्रामा देखने को मिला। दरअसल प्रशासन त्यागी की सोसाइटी पर अतिक्रमण हटाकर लौट गई थी, लेकिन देर रात त्यागी के घर के बाहर अतिक्रमण में हटे पेड़ को फिर से लगा दिया गया। बता दें कि यह पहली […]

Omaxe Society
inkhbar News
  • Last Updated: October 1, 2022 10:56:13 IST

नई दिल्ली। गालीबाज श्रीकांत त्यागी की सोसाइटी ग्रैंड ओमेक्स में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर ड्रामा देखने को मिला। दरअसल प्रशासन त्यागी की सोसाइटी पर अतिक्रमण हटाकर लौट गई थी, लेकिन देर रात त्यागी के घर के बाहर अतिक्रमण में हटे पेड़ को फिर से लगा दिया गया। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब गालीबाज त्यागी के घर के बाहर हटाए गए पेड़ को दोबारा लगाया गया हो।

करीब 2 बजे बुलडोजर को मिला प्रवेश

प्रशासन द्वारा श्रीकांत त्यागी की सोसाइटी ग्रैंड ओमेक्स में शुक्रवार को जमकर बुलडोजर चला। अतिक्रमण हटाने के दौरान यहां पर जमकर ड्रामा देखने को मिला। कालोनी के लोग सोसाइटी की गेट पर बैठकर बुलडोजर को अंदर आने से रोका, जिसके चलते प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर करीब 2 बजे बुलडोजर कॉलोनी के अंदर प्रवेश किया जिसके बाद प्रशासन को कॉलोनी के लोगों के द्वारा काफी विरोध का सामना करना पड़ा।

पेड़ से लिपट कर गिड़गिड़ाए लोग

ग्रैंड ओमेक्स की सोसाइटी लोगों ने पेड़ को हटाने का काफी विरोध किया, कुछ लोग पेड़ से लिपटकर उसको नहीं हटाने के लिए कह रहे थे तो वहीं कई लोग मेरे परम पूज्य गुरु जी की मंदिर है कह कर गिड़गिड़ाते रहे, इस दौरान कई लोग रोते हुए दिखाई दिए। इतने विरोध के बावजूद प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर पर चला कर उसे तोड़ा और मलबा को हटा कर लौट गए।

त्यागी की पत्नी ने कही ये बात

प्रशासन के लोगों के जाने के बाद बाद त्यागी के घर के बाहर अतिक्रमण में हटे पेड़ को फिर से लगा दिया गया। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब गालीबाज त्यागी के घर के बाहर हटाए गए पेड़ को दोबारा लगाया गया हो। इस पूरे घटनाक्रम के बाद श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने कहा कि, ‘ एकतरफा हुए जांच के बाद मेरे आवास को तोड़ा जा रहा है और अब मेरे द्वारा लगाए गए पेड़ो के साथ भी यही किया जा रहा है। ‘