Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • क्या बंजर जमीन को किया जा सकता है हरा-भरा और कैसे बनते हैं रेगिस्तान

क्या बंजर जमीन को किया जा सकता है हरा-भरा और कैसे बनते हैं रेगिस्तान

जयपुर: रेगिस्तान का मतलब बंजर इलाका होता है। ऐसा इलाका जहां कोई हरियाली न हो। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि धरती पर रेगिस्तान क्यों और कैसे बनते हैं? क्या रेगिस्तान कभी हरा-भरा इलाका बन पाएगा? यदि रेगिस्तानी इलाकों को हरा-भरा और आबाद किया जा सके तो देश की कृषि अर्थव्यवस्था (Agricultural Economy) को […]

क्या बंजर जमीन को किया जा सकता है हरा-भरा और कैसे बनते हैं रेगिस्तान
inkhbar News
  • Last Updated: April 24, 2023 18:32:23 IST

जयपुर: रेगिस्तान का मतलब बंजर इलाका होता है। ऐसा इलाका जहां कोई हरियाली न हो। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि धरती पर रेगिस्तान क्यों और कैसे बनते हैं? क्या रेगिस्तान कभी हरा-भरा इलाका बन पाएगा? यदि रेगिस्तानी इलाकों को हरा-भरा और आबाद किया जा सके तो देश की कृषि अर्थव्यवस्था (Agricultural Economy) को किस हद तक फायदा हो सकता है? हाल के दिनों में दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने इस बारे में कई रिसर्च की है और इसका जवाब तलाशने की कोशिश की है।

 

➨ रेगिस्तान क्यों बनते हैं ?

दरअसल, ग्लोबल क्लाइमेट में बदलव के चलते रेगिस्तान के आकार भी बदल रहे हैं। रेगिस्तान के कई रूप हैं। यह सिर्फ एक रेतीला इलाका नहीं है। यह चट्टानी या पथरीला इलाका भी हो सकता है। लेकिन इनमें एक चीज कॉमन है, वो है बारिश का न होना। बताया जाता है कि जिस इलाके में एक साल में 10 इंच से कम या 25 सेंटीमीटर बारिश होती है, उसे रेगिस्तान कहा जाता है।

 

➨ क्या रेगिस्तान आबाद हो सकते हैं?

इसका जवाब है हां। किसी भी रेगिस्तान को जितना हो सके हरा-भरा और आबाद किया जा सकता है। हालाँकि, रेगिस्तान को रहने योग्य बनाना बहुत खर्चीला और महंगा है। यह उस जगह की जमीन की जांच के बाद तय किया जा सकता है। वैज्ञानिकों की राय के अनुसार इसके कई तरीके हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, सिंचाई और पानी का प्रबंधन। इसके अलावा आधुनिक तकनीकों का भी इस्तमाल किया जाना चाहिए। हरियाली लाने के लिए पेड़-पौधे उगाने चाहिए। साथ ही इन जगहों पर बारिश की एक बूंद नहीं टपकती तो फिर आर्टिफिशियल बारिश का सहारा लिया जा सकता है जिससे जमीन और पेड़ों में जान आ सकती है।

 

 

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक