Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • राजधानी दिल्ली को कोहरे से मिली राहत, ठंड का कहर अभी भी जारी

राजधानी दिल्ली को कोहरे से मिली राहत, ठंड का कहर अभी भी जारी

उत्तर भारत में कश्मीर समेत पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी महसूस किया जा रहा है। जहां बीते दिनों कई इलाकों में घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया था, वहीं 6 जनवरी 2025 की सुबह दिल्ली में कोहरे से थोड़ी राहत देखने को मिली है।

Delhi Weather, weather update
inkhbar News
  • Last Updated: January 6, 2025 08:14:07 IST

नई दिल्ली: उत्तर भारत में कश्मीर समेत पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी महसूस किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्र पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर से ढके हुए हैं। इसका प्रभाव उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में ठिठुरन भरी ठंड के रूप में नजर आ रहा है। सुबह और शाम की कंपकंपा देने वाली हवाएं लोगों को घरों में दुबके रहने पर मजबूर कर रही हैं।

कोहरे से मिली आंशिक राहत

जहां बीते दिनों कई इलाकों में घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया था, वहीं 6 जनवरी 2025 की सुबह दिल्ली में कोहरे से थोड़ी राहत देखने को मिली है। बता दें IMD के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. हालांकि कई राज्यों में अभी भी सुबह और रात के समय कोहरा छाया हुआ है।

Weather report

स्कूलों में छुट्टी का आदेश

आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वहीं सर्दी की तीव्रता को देखते हुए कई जिलों में प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। पटना और नोएडा जैसे शहरों में प्राइमरी और जूनियर क्लास तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ठंड के चलते बच्चों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा, अन्य जिलों में भी प्रशासन सर्दी की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकतानुसार कदम उठाए जा रहे हैं।

हवाओं और ठंड का प्रभाव जारी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कई हिस्सों में गलाने वाली ठंड अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। सुबह और शाम की ठंडी हवाओं से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड का असर खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक हो सकता है, इसलिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल और पर्याप्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, नहीं थम रहा प्रदूषण, AQI फिर पहुंचा 400 पार