Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • बिहार के इन जिलों में झमाझम बारिश के आसार, चलेंगी ठंडी हवाएं

बिहार के इन जिलों में झमाझम बारिश के आसार, चलेंगी ठंडी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बाद बीते दो दिनों से मौसम ने करवट ली है। बिहार के कई जिलों में मंगलवार को बारिश के बाद बुधवार को मौसम सामान्य रहा। 39 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ औरंगाबाद सबसे गर्म हुआ करता था। गुरुवार को उम्मीद है कि राज्य भर में फिर से बारिश हो […]

बिहार के इन जिलों में झमाझम बारिश के आसार, चलेंगी ठंडी हवाएं
inkhbar News
  • Last Updated: May 25, 2023 17:25:24 IST

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बाद बीते दो दिनों से मौसम ने करवट ली है। बिहार के कई जिलों में मंगलवार को बारिश के बाद बुधवार को मौसम सामान्य रहा। 39 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ औरंगाबाद सबसे गर्म हुआ करता था। गुरुवार को उम्मीद है कि राज्य भर में फिर से बारिश हो सकती है। साथ ही राज्य में 24 घंटे बादल छाए रहने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने बिहार के कुल 38 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया। जिसमें 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। इन सभी जिलों में एक तेज हवा, बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की भी उम्मीद है।

➨ इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

• ‘पूर्वी और पश्चिमी चंपारण,
• गोपालगंज,
• सीवान,
• सारण,
• वैशाली,
• मुजफ्फरपुर,
• शिवहर,
• सीतामढ़ी,
• समस्तीपुर,
• दरभंगा,
• मधुबनी,
• सहरसा,
• सुपौल,
• मधेपुरा,
• पूर्णिया,
• कटिहार,
• अररिया
• किशनगंज

 

➨ इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

• बक्सर,
• कैमूर,
• रोहतास,
• भोजपुर,
• औरंगाबाद,
• अरवल,
• पटना,
• जहानाबाद,
• गया,
• नवादा,
• नालंदा,
• शेखपुरा,
• लखीसराय,
• बेगूसराय,
• जमुई,
• मुंगेर,
• खगरिया,
• बांका
• भागलपुर

 

➨ औरंगाबाद सबसे गर्म इलाका रहा

इसके साथ ही बिहार और उसके आसपास अगले 24 घंटे बादल छाए रहेंगे और बारिश के भी आसार हैं, आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में औरंगाबाद सबसे गर्म जिला देखा गया, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही पटना का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री, नालंदा का 36 डिग्री, गया का 37.8 डिग्री, नवादा का 38 डिग्री, शेखपुरा का 38.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक