Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • शंभू बॉर्डर पर हंगामा, किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

शंभू बॉर्डर पर हंगामा, किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

पंजाब से 101 किसान शंभू बॉर्डर से पैदल दिल्ली के लिए निकले, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक लिया। यहां पुलिस और किसानों के बीच बहस चल रही है।

Shambhu Border
inkhbar News
  • Last Updated: December 8, 2024 13:30:50 IST

नई दिल्लीः दिल्ली कूच करने के लिए किसान और हरियाणा पुलिस फिर जंग शुरू हो गई  है।  पंजाब के 101 किसान दोपहर 12 बजे पैदल शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। यहां पुलिस और किसानों के बीच बहस हो रही है। हरियाणा पुलिस ने किसानों से दिल्ली जाने की परमिशन मांगी है। उनका कहना है कि बिना परमिशन के वह दिल्ली नहीं जा सकते। इसके बाद किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इस पर हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

किसानों से पहचान पत्र की मांग

शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों के पहचान पत्र दिखाने को कहा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हम पहले किसानों की पहचान करेंगे और फिर उन्हें आगे जाने देंगे। हमारे पास 101 किसानों के नामों की सूची है, और वे वे लोग नहीं हैं। वे हमें अपनी पहचान नहीं करने दे रहे हैं। वे भीड़ के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।

पहले 8 किसान हुए घायल

किसान केंद्र सरकार से फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी के कानून और मुआवजा समेत 13 मांगें कर रहे हैं। हरियाणा और पंजाब पुलिस ने दिल्ली कूच के दौरान मीडिया को दूर से कवरेज करने की सलाह दी है। इससे पहले 6 दिसंबर को भी किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की थी, लेकिन हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें 8 किसान घायल हो गए। इसके बाद पंधेर ने किसानों को वापस बुला लिया।

ये भी पढ़ेंः- Delhi Fire: दिल्ली के नरेला LPG पाइपलाइन फटने से लगी भयानक आग, 3 बच्चों समेत 6 लोग झुलसे

वायु प्रदूषण से बचाव में मददगार हैं ये चार तरह की चाय, रोजाना पीने से सेहत को मिलेंगे कई लाभ