Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • छत्तीसगढ़: सुकमा में 10 नक्सलियों को ढेर कर जवानों ने मनाया जश्न, Video वायरल

छत्तीसगढ़: सुकमा में 10 नक्सलियों को ढेर कर जवानों ने मनाया जश्न, Video वायरल

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को जबरदस्त सफलता मिली है. DRG जवानों ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर 10 नक्सलियों को मार गिराया है. साथ ही उनके पास से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं.

soldiers dance on killing naxalites
inkhbar News
  • Last Updated: November 22, 2024 18:49:43 IST

रायपुर :छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ के दौरान 10 नक्सलियों को मार गिराने के बाद DRG के जवानों ने जश्न मनाया। सभी जवान बस्तरिया गीत ‘आदिवासी जंगल रखवाला रे’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हथियार लहराते हुए डांस किया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना भेज्जी इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। बताया गया है कि मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने मौके से तीन ऑटौमैटिक राइफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं. नक्सलियों का सफाया करने के बाद DRG(District Reserve Guards) जवान कैंप लौट आए हैं. इसके बाद DRG जवानों ने अपनी जीत का जश्न मनाया है. जवान बस्तरिया गाने पर हथियार लहराते हुए डांस करते नजर आए.

soldiers celebration after killing naxalites-inkhabar

जवानों की बड़ी जीत

दरअसल, जवानों ने अपने निशाने पर सटीक निशाना लगाया है। टिप के बाद जवानों ने जंगल में नक्सलियों को घेर लिया। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी फायरिंग में 10 नक्सली मारे गए हैं। डीआरजी जवानों के लिए यह बड़ी जीत थी। कैंप में लौटने के बाद जवान अपने उत्साह पर काबू नहीं रख पाए। उन्होंने बस्तरिया गाने पर जमकर डांस किया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह जीत कितनी बड़ी थी।

soldiers celebration after killing naxalites -inkhabar

मार्च 2026 तक नक्सली मुक्त छत्तीसगढ़

दरअसल, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया करने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में हम योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोराजुगुड़ा, दंतेस्पुरम, नगरम और भंडारपदर के जंगलों में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है।

 

यह भी पढ़ें :-

लैला-मजनू पौधे पर LOVE BIRDS फिदा, खरीदने के लिए उमड़ी भीड़

मणिपुर में हिंसा से हालात बदतर, लड़कियों ने उठाए हथियार