Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi Flood : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुलाई कैबिनेट बैठक, सभी मंत्री होंगे शामिल

Delhi Flood : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुलाई कैबिनेट बैठक, सभी मंत्री होंगे शामिल

Delhi Flood, Inkhabar। यमुना नदी के जलस्तर में अब कमी आ रही है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ की स्थिति को लेकर एक बार फिर शाम 4:30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सभी कैबिनेट मंत्रियों को इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया हैं। बता दें, दिल्ली में […]

Delhi Flood : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुलाई कैबिनेट बैठक, सभी मंत्री होंगे शामिल
inkhbar News
  • Last Updated: July 15, 2023 14:19:25 IST

Delhi Flood, Inkhabar। यमुना नदी के जलस्तर में अब कमी आ रही है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ की स्थिति को लेकर एक बार फिर शाम 4:30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सभी कैबिनेट मंत्रियों को इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया हैं। बता दें, दिल्ली में आज दोपहर 12 बजे तक यमुना नदी का जलस्तर 207.38 मीटर दर्ज किया गया है।

यमुना नदी का पानी घटा

वहीं दिल्ली के प्रधान सचिव ( राजस्व) अश्वनी कुमार ने राहत की खबर दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि  2 दिन के बाद अब यमुना का पानी घटने लगा है। नदी का पानी आज और कल घटता रहेगा। आज सुबह 11 बजे यमुना नदी का जलस्तर 207.43 मीटर था और आज रात 11 बजे ये घटकर 206.72 मीटर हो जाएगा। फिलहाल दिल्ली में बारिश होने की संभावना नहीं है।

दिल्ली में बाढ़ प्रायोजित है – संजय सिंह

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ रहे यमुना के जलस्तर पर कल संजय सिंह ने बीजेपी सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बाढ़ आई नहीं है लाई गई है, तीन दिन से राजधानी में बारिश नहीं हुई फिर बाढ़ कैसे आई ?  पीछे से पानी छोड़ा गया जिसका नतीजा यह हुआ कि लालकिले से लेकर आईटीओ तक डूब गया है।