Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • नोएडा के अपार्टमेंट से गिरा बच्चा, अस्पताल में भर्ती, घटना सीसीटीवी में कैद

नोएडा के अपार्टमेंट से गिरा बच्चा, अस्पताल में भर्ती, घटना सीसीटीवी में कैद

नई दिल्ली: नोएडा के सेक्टर 122 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लापरवाही के कारण एक 3 साल का मासूम पहली मंजिल की गैलरी से नीचे गिर गया। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। देखें वीडियो सीसीटीवी […]

Noida Child Fall From Building
inkhbar News
  • Last Updated: November 11, 2024 15:26:38 IST

नई दिल्ली: नोएडा के सेक्टर 122 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लापरवाही के कारण एक 3 साल का मासूम पहली मंजिल की गैलरी से नीचे गिर गया। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

देखें वीडियो

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा गैलरी में खेल रहा है, जिसके बाद वह लोहे की ग्रिल पर चढ़कर नीचे उतरने की कोशिश करता है। इसके बाद वह नीचे गिर जाता है। उसके साथ एक और बच्चा भी है। बच्चे के नीचे गिरते ही दूसरे अपार्टमेंट के लोग दौड़कर आते हैं।

——

पहले भी हुई ऐसी घटनाएं

बताया जा रहा है कि बच्चा बुरी तरह घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी बच्चों के बिल्डिंग से नीचे गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में ग्रेटर नोएडा में दो साल की बच्ची 27वीं मंजिल से नीचे गिर गई थी। इसके बाद नोएडा में भी एक बच्चे की 13वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। बच्चों को अकेला छोड़ना खतरे से खाली नहीं है। माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे खेलते समय हमेशा बच्चों के साथ रहें। ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके

Also Read…

शरीर को दीमक की तरह खोखला करते हैं ये अनहेल्दी फूड्स, रिसर्च में बताया खतरानाक