Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi Weather : कड़ाके की ठंड में ठिठुरी राजधानी, घने कोहरे में ढका सड़क

Delhi Weather : कड़ाके की ठंड में ठिठुरी राजधानी, घने कोहरे में ढका सड़क

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर लगातार जारी है। यहां पर शाम होते ही दिल्ली की सड़के कोहरे के घने चादरों से ढक जा रही हैं। यहां पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 7 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान बता दें कि इस बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में […]

Delhi Weather
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2022 09:00:10 IST

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर लगातार जारी है। यहां पर शाम होते ही दिल्ली की सड़के कोहरे के घने चादरों से ढक जा रही हैं। यहां पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

7 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

बता दें कि इस बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ठंड के साथ-साथ कोहरे से भी परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां आज सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। घने कोहरे के कारण दिल्ली की सड़को पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है।

आगे 2 दिनों तक ठंड से कोई राहत नहीं

गौरतलब है कि दिल्ली में घने कोहरे के कारण सड़को की स्ट्रीट लाइट की रौशनी को ज्यादा दूर से नहीं देखी जा रही है। मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों को आगे दो दिनों तक चलने वाले शीत लहर को लेकर अलर्ट किया है, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगे दो दिनों तक शीतलहर और ठंड से राहत मिलने की बहुत कम संभावना है।

घने कोहरे से सांस लेने में हो रही दिक्कत

दिल्ली में घने कोहरे की वजह से लोगों को काफी तकलीफें उठानी पड़ रही हैं। यहां पर बिजली जाने की भी संभावना काफी बन रह है, जिससे लोगों को काफी तकलीफ उठानी पड़ रही है। घने कोहरे के कारण सांस की बिमारी से ग्रसित लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों को अस्थमा है, उनको सांस लेने में बहुत तकलीफ हो रही है। वहीं कुछ लोगों के आखों में भी जलन महसूस हो रही है।