Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • बेगूसराय के नगर उपायुक्त को भतीजी से शादी करना पड़ा भारी, फरार होने के बाद हुआ बड़ा एक्शन

बेगूसराय के नगर उपायुक्त को भतीजी से शादी करना पड़ा भारी, फरार होने के बाद हुआ बड़ा एक्शन

पटना: आपने प्रेम प्रसंग के कई मामले सुने होंगे। एक ऐसा ही अजीबो गरीब मामला है बिहार के बेगूसराय का, जहां नगर उपायुक्त शिव कुमार को अपनी भतीजी सजल से ही प्यार हो गया। दोनों ने भाग कर शादी कर ली और उसके बाद हंगामा शुरू हुआ। शिवकुमार की इस हरकत की वजह से उसे […]

Begusarai Deputy Municipal Commissioner married his niece
inkhbar News
  • Last Updated: August 23, 2024 12:19:03 IST

पटना: आपने प्रेम प्रसंग के कई मामले सुने होंगे। एक ऐसा ही अजीबो गरीब मामला है बिहार के बेगूसराय का, जहां नगर उपायुक्त शिव कुमार को अपनी भतीजी सजल से ही प्यार हो गया। दोनों ने भाग कर शादी कर ली और उसके बाद हंगामा शुरू हुआ। शिवकुमार की इस हरकत की वजह से उसे नौकरी से भी निलंबित कर दिया गया।

विभाग ने कहा है कि बिना किसी सूचना के फरार चल रहे नगर उपायुक्त शिव शक्ति कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। उनका कृत्य लोक सेवक के लिए अशोभनीय है। यह बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली के नियम 3(1) का उल्लंघन है। अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, निलंबन से पहले शिव शक्ति कुमार बेगूसराय नगर निगम में उपायुक्त के पद पर थे। घर से लौटकर 12 की तारीख को जब वो कार्यालय पर आए, उसी दिन सजल नाम की एक लड़की उनसे मिलने आई थी। इसके कुछ देर बाद ही दोनों फरार हो गए। बाद में पता चला कि प्रेम प्रसंग में उन्होंने अपनी भतीजी से शादी कर ली है।इसके बाद परिजनों ने नगर आयुक्त सत्येंद्र प्रसाद और मेयर पिंकी देवी से इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद एक टीम गठित की गई। जांच में मामला सत्य पाया गया। परिजनों ने वैशाली थाने में अपहरण का मामला भी दर्ज कराया है।

शादी के बाद वीडियो वायरल

इस बीच, 14 अगस्त को शिव शक्ति कुमार और लड़की का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सजल ने अपने परिवार वालों पर झूठ बोलने का आरोप लगाया कि शिव शक्ति कुमार ने उसका अपहरण कर लिया है। उसने अपनी मर्जी से खगड़िया के कात्यायनी मंदिर में शिव शक्ति कुमार से शादी कर ली।