Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Bengal: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा दावा, आगामी लोकसभा चुनाव नहीं जीतेगी भाजपा

Bengal: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा दावा, आगामी लोकसभा चुनाव नहीं जीतेगी भाजपा

कोलकाता। आगामी लोकसभा चुनाव में बहुत ही कम समय बचा है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयरियां शुरु कर दी है। इसी सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस की नेता और बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 2024 में होने वाली आगामी लोकसभा […]

सीएम ममता बनर्जी का बड़ा दावा, आगामी लोकसभा चुनाव नहीं जीतेगी भाजपा
inkhbar News
  • Last Updated: April 19, 2023 16:51:59 IST

कोलकाता। आगामी लोकसभा चुनाव में बहुत ही कम समय बचा है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयरियां शुरु कर दी है। इसी सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस की नेता और बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 2024 में होने वाली आगामी लोकसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी नहीं जीतने वाली है।

संविधान पर नहीं चलाया जा सकता है बुलडोजर

ममता बनर्जी ने कहा कि, भाजपा इस समय सत्ता में है, इसलिए वो जो चाहे करती है। लेकिन वो ये नहीं समझते कि सत्ता अस्थायी होती है। कुर्सी तो आती जाती रहती है, लेकिन लोकतंत्र हमेशा कायम रहता है। भारत का संविधान हमेशा के लिए जारी रहेगा। भले ही इसमें कुछ संशोधन हो सकते हैं, लेकिन उसपर बुलडोजर नहीं चलाया जा सकता है। इसलिए आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी नहीं जीतेगी।