Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड चुनाव प्रचार में CM सोरेन का जलवा, तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, मोदी टीम काफी पीछे

झारखंड चुनाव प्रचार में CM सोरेन का जलवा, तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, मोदी टीम काफी पीछे

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण में कल 38 सीटों पर वोटिंग है। इस बार चुनावी सभाएं खूब हुईं। पूरे चुनाव में सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने 100 से अधिक सभाएं की। प्रधानमंत्री मोदी ने 6 जनसभा और एक रोड शो किया। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने 16 […]

Hemant Soren and Modi-Shah-Nadda
inkhbar News
  • Last Updated: November 19, 2024 22:29:01 IST

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण में कल 38 सीटों पर वोटिंग है। इस बार चुनावी सभाएं खूब हुईं। पूरे चुनाव में सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने 100 से अधिक सभाएं की। प्रधानमंत्री मोदी ने 6 जनसभा और एक रोड शो किया। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने 16 जनसभाएं की।

सोरेन ने बनाए रिकॉर्ड 

केंद्रीय कृषि शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने 50-50 सभाएं की हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने 6–6 चुनावी सभाएं की है। तेजस्वी यादव ने 23 तो लालू यादव ने 1 जनसभा की है। हेमंत सोरेन ने जितनी सभाएं की हैं उतनी आज तक किसी ने नहीं की थी। चुनाव प्रचार के उन्होंने सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए।

पिछले चुनाव का परिणाम

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में JMM सबसे ज्यादा 29 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी। भाजपा के हिस्से में 25 सीटें आई थी और कांग्रेस ने 18, राजद ने 1 सीट पर जीत हासिल की थी। राज्य में JMM-कांग्रेस और राजद ने गठबंधन में सरकार बनाया था। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएँगे।

झारखंड लोकसभा चुनाव परिणाम 2024-

कुल सीट – 14

भाजपा-8

JMM -3

कांग्रेस-2

आजसू- 1