Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • CM Sai Cabinet: दिल्ली में फाइनल हुए साय कैबिनेट के नाम, मंत्रिमंडल में ये चेहरे होंगे शामिल

CM Sai Cabinet: दिल्ली में फाइनल हुए साय कैबिनेट के नाम, मंत्रिमंडल में ये चेहरे होंगे शामिल

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने 15 दिन बीत गए है। मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने चुनावी परिणाम आने के 10 दिन बाद शपथ लिया। इसके बाद अब 4 दिन और बिना मंत्रिमंडल की सरकार चल रही है। ऐसे में अब विपक्ष भी लगातार सवाल उठा रहा है। तो सीएम और दोनो डिप्टी […]

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai
inkhbar News
  • Last Updated: December 18, 2023 13:26:39 IST

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने 15 दिन बीत गए है। मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने चुनावी परिणाम आने के 10 दिन बाद शपथ लिया। इसके बाद अब 4 दिन और बिना मंत्रिमंडल की सरकार चल रही है। ऐसे में अब विपक्ष भी लगातार सवाल उठा रहा है। तो सीएम और दोनो डिप्टी सीएम दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर कैबिनेट के नामों पर लगभग सहमति बना ली है। सीएम विष्णु देव साय ने इस मामले में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नये और पुराने दोनो चेहरों को मिलाकर कैबिनेट गठन किया जाएगा ।

दिल्ली में तय हुआ विष्णु मंत्रीमंडल का नाम

दरअसल, रविवार शाम को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव तथा डिप्टी सीएम विजय शर्मा दिल्ली गए थे और आज सुबह रायपुर वापस लौट आए हैं। इस दौरान रायपुर एयरपोर्ट प मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई है। कुछ चर्चाएं भी हुई हैं। बहुत जल्द मंत्रीमंडल गठन हो जाएगा। नए तथा पुराने चेहरे मिलाजुला कर मंत्री मंडल का गठन किया जाएगा।

किसानों को इसी सत्र से मिलेगा 3100 रुपए

इसके साथ ही सीएम ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि जो किसान इसी सत्र में धान बेच रहे हैं। उनको इसी सीजन से 3100 रुपए धान की बिक्री पर मिलेगा। सीएम साय ने आगे कहा कि इस सत्र में जो धान बेच रहे है, मोदी की गारंटी में हम लोगों ने जो वादा किया है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल और एक एकड़ में 21 क्विंटल की धान खरीदी। उसी हिसाब से उनको भुगतान भी मिलेगा। यानी ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में किसानों को वादा का पैसा देने के लिए ऐलान हो सकता है।