Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • UP News: मऊ हादसे में अब तक 6 की मौत, 23 घायल; सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान

UP News: मऊ हादसे में अब तक 6 की मौत, 23 घायल; सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में शुक्रवार को एक दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें दबकर 6 लोगों की मौत हो गई और इस हादसे में 23 लोगों के घायल होने की खबर है। बता दें कि मरने वालों में 4 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने […]

YOGI ADITYANATH
inkhbar News
  • Last Updated: December 9, 2023 11:18:43 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में शुक्रवार को एक दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें दबकर 6 लोगों की मौत हो गई और इस हादसे में 23 लोगों के घायल होने की खबर है। बता दें कि मरने वालों में 4 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही सीएम योगी ने मृतकों के लिए मुआवजे का एलान किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मुआवजे का एलान

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने जनपद मऊ में दीवार गिरने की दुर्घटना से हुई जनहानि पर दुख जताया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को ₹02-02 लाख और गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

घायलों के उपचार के निर्देश

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सीएम योगी ने सभी घायलों के निःशुल्क उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। बता दें कि शुक्रवार को यह हादसा दोपहर लगभग 4 बजे हुआ है। इस हादसे के दौरान वहां हल्दी की रस्म चल रही थी और घटना स्थल पर काफी संख्या में महिलाएं बैठी थीं।