Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली NCR में फिर बढ़ेगी ठंड, पहाड़ी राज्यों का दिखेगा असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली NCR में फिर बढ़ेगी ठंड, पहाड़ी राज्यों का दिखेगा असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

देशभर में मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो राजधानी में 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। उत्तर प्रदेश में 19 और 20 फरवरी को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, रामपुर और गौतमबुद्ध नगर सहित 15 जिलों में बारिश के आसार हैं।

Delhi NCR, weather update, 18 feb 2025
inkhbar News
  • Last Updated: February 18, 2025 08:36:50 IST

नई दिल्ली: देशभर में मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। उत्तर भारत के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो राजधानी में 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मंगलवार को हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं 19 और 20 फरवरी को सुबह के समय हल्की बारिश और कोहरा छाने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम का मौसम भी दिल्ली जैसा रहेगा। इन शहरों में भी तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा रहा।

UP में बारिश का आसार

उत्तर प्रदेश में 19 और 20 फरवरी को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, रामपुर और गौतमबुद्ध नगर सहित 15 जिलों में बारिश के आसार हैं। 21 से 23 फरवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह कोहरा छा सकता है। बिहार में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में भी बारिश हो सकती है।

बर्फबारी और बारिश

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में 19 और 20 फरवरी को बर्फबारी और बारिश की संभावना है। पंजाब में बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर में भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान सामान्य स्तर पर लौटने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट पर विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान पलटी फ्लाइट, 80 लोग थे सवार