नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद अब पार्टी ने नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि कांग्रेस ने देवेन्द्र यादव को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है।
देवेन्द्र यादव को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। pic.twitter.com/XqdeiEmOGh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2024
इससे पहले लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस आपकी संपत्ति मुसलमानों को देगी, अनुराग ठाकुर ने बोला हमला