Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • कांग्रेसी कुत्ते! राहुल के जीभ काटने पर मिलेगा 11 लाख का ईनाम, शिवसेना विधायक के बयान पर हड़कंप

कांग्रेसी कुत्ते! राहुल के जीभ काटने पर मिलेगा 11 लाख का ईनाम, शिवसेना विधायक के बयान पर हड़कंप

मुंबई। एकनाथ शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी के जीभ काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उनके इस बयान पर सियासत तेज हो गई है। इसके बाद उन्होंने एक और भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि उनके कार्यक्रम में आने वाले किसी भी कांग्रेसी कुत्ते को […]

Shiv Sena MLA
inkhbar News
  • Last Updated: September 18, 2024 11:36:42 IST

मुंबई। एकनाथ शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी के जीभ काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उनके इस बयान पर सियासत तेज हो गई है। इसके बाद उन्होंने एक और भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि उनके कार्यक्रम में आने वाले किसी भी कांग्रेसी कुत्ते को वो दफना देंगे।

कांग्रेसी कुत्ता घुसा तो …

बुलढाणा विधायक गायकवाड़ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जीभ काटने की बात कहकर सोमवार को बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। संजय गायकवाड़ ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे उनके जिले में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। अगर कोई कांग्रेसी कुत्ता कार्यक्रम में घुसने की कोशिश करता पकड़ा गया तो उसे वहीं दफना दूंगा।

मामला दर्ज

इसे पहले विधायक ने कहा था कि राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम मिलेगा क्योंकि उन्होंने आरक्षण के संबंध में गलत टिप्पणी की थी। देश के 140 करोड़ जनसँख्या में से 50 फीसदी को आरक्षण मिलता है। राहुल गांधी आरक्षण हटाने की बात करता है। गायकवाड़ के खिलाफ राहुल गांधी पर विवादित बयान को लेकर मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

भाजपा ने झाड़ा पल्ला

शिवसेना विधायक के बयान को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सीएम शिंदे से कहा कि गायकवाड़ पर लगाम लगाया जाए। इधर बीजेपी ने उनके बयान से पल्ला झाड़ लिया है। राज्य बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने उनके बयान से पार्टी को अलग अलग कर लिया है।

 

पेजर ने हिजबुल्लाह को बना दिया पप्पू, दिमाग लगाकर भी नहीं निकाल पाया इजरायल का काट