Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • छत्तीसगढ़: बिलासपुर में कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पूरे इलाके में सनसनी

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पूरे इलाके में सनसनी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में बड़ी वारदात हुई है। यहां पर बीते बुधवार को कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यहां पर सकरी […]

Bilaspur Crime
inkhbar News
  • Last Updated: December 15, 2022 11:54:34 IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में बड़ी वारदात हुई है। यहां पर बीते बुधवार को कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यहां पर सकरी चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने कार सवार कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी पर गोली चला कर हत्या कर दी। संजू बिलासपुर के जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री थे।

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री थे

बता दें कि बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजू त्रिपाठी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजय पर अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। शहर में हुए इस दिनदहाड़े वारदात के बाद लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

अपनी कार से शहर निकले थे संजय

संजय त्रिपाठी अपने निजी कार एमजी हेक्टर से शहर से शहर के लिए निकले थे। उसी समय कुछ अज्ञात बदमाशों ने मौका पाकर शहर सकरी चौक के पास उनपर बंदूक से कई राउंड फायरिंग कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। शहर में हुए इस दिनदहाड़े हत्या के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

इस वारदात के बाद एसपी माथुर के साथ कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सूत्रो के मुताबिक हमलावरों की संख्या दो थी, जिन्होंने कांगेस नेता पर कई राउंड फायरिंग की। इस घटना के बाद पुलिस हरकर में आ गई है।