Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • यूपी में पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस पार्टी, शकुंभरी देवी से शुरू होकर नैमिष धाम में होगी समाप्त

यूपी में पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस पार्टी, शकुंभरी देवी से शुरू होकर नैमिष धाम में होगी समाप्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पदयात्रा निकालेगी. इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि परिवर्तन पदयात्रा के माध्यम से बीजेपी की जन विरोधी नीतियों और उसके घोटालों का पर्दाफाश किया जाएगा. यह फैसला 5 दिसंबर को नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक में लिया गया। इस पदयात्रा में शामिल होंगे […]

Congress State President Ajay Rai
inkhbar News
  • Last Updated: December 8, 2023 10:31:02 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पदयात्रा निकालेगी. इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि परिवर्तन पदयात्रा के माध्यम से बीजेपी की जन विरोधी नीतियों और उसके घोटालों का पर्दाफाश किया जाएगा. यह फैसला 5 दिसंबर को नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक में लिया गया।

इस पदयात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

पहली पदयात्रा सहारनपुर के शाकुंभरी देवी मंदिर से शुरू होकर उसका समापन सीतापुर के नैमिषारण्य धाम में होगा. वहीं इस यात्रा में शामिल होने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी बुलाया जाएगा. अजय राय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में गांव-गांव पैदल यात्रा कर पार्टी कार्यकर्ता बीजेपी की पोल खोलेंगे. जनता को बताएंगे कि भारतीय जनता पार्टी की मंशा देश के लोकतंत्र एवं संविधान को समाप्त करने की है।

कांग्रेस में जरा भी अहंकार नहीं

इस पदयात्रा में जिले के पदाधिकारियों के साथ सभी कांग्रेस जन शामिल होंगे. पहले चरण में सहारनपुर से निकलने वाली यात्रा करीब एक महीने तक चलेगी. अजय राय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इंडिया गठबंधन और उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे का फैसला उनके पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा. वह केवल संगठन का विस्तार करने और उसे मजबूत करने में जुटे हुए हैं. उन्होंने एक अन्य सवाल पर कहा कि कांग्रेस में जरा भी अहंकार नहीं है और गांधी-नेहरू के बताए रास्ते पर चलने वाली वह पार्टी है।

यह भी पढ़े : 

The Kerala Story: अदा शर्मा ने केरला स्टोरी के आलोचकों को दिया करारा जवाब, कही ये बात

सेना की महिला अधिकारी अब चलाएगीं तोप और रॉकेट,आर्टिलरी रेजीमेंट में पहले बैच को मिला कमीशन