Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Ateeq-Ashraf Murder: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- ‘अपराधियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए’

Ateeq-Ashraf Murder: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- ‘अपराधियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए’

लखनऊ। प्रयागराज के काल्विन अस्पताल परिसर में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या को 3 हमलावरों ने अंजाम दिया है। अब इस मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि- अपराधियों को कानून के तहत सजा मिलनी […]

कांग्रेस प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'अपराधियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए'
inkhbar News
  • Last Updated: April 16, 2023 11:35:42 IST

लखनऊ। प्रयागराज के काल्विन अस्पताल परिसर में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या को 3 हमलावरों ने अंजाम दिया है। अब इस मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि- अपराधियों को कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए।

ऐसा खिलवाड़ लोकतंत्र के लिए गलत है

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि, ‘हमारे देश का कानून संविधान से लिखा गया है। यहां पर कानून सर्वोपरि है। अपराधियों को कड़ी से कड़ा सजा मिलनी चाहिए, लेकिन ये देश के कानून के तहत होनी चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘अगर किसी भी सियासी मकसद से कानून के राज और न्यायिक प्रकिया से खिलवाड़ किया जाता है या फिर उल्लघंन किया जाता है तो ये लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।’

देश में कानून के राज का इकबाल बुलंद हो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘जो भी ऐसा अपराध करता है या फिर ऐसा करने वालों को सरंक्षण देता है, उसको भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उस पर भी सख्ती से कानून लागू होना चाहिए। भारत में न्याय और कानून के राज का इकबाल बुलंद हो, हम सबकी कोशिश यही होनी चाहिए।’