Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • UP News: बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

UP News: बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ददरौल विधानसभा क्षेत्र से विधायक मानवेंद्र सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। बता दें कि मानवेंद्र सिंह शाहजहांपुर के ददरौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने दुख व्यक्त किया है। बता दें कि मानवेंद्र सिंह […]

BJP MLA Manvendra Singh Passes Away
inkhbar News
  • Last Updated: January 5, 2024 14:02:27 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ददरौल विधानसभा क्षेत्र से विधायक मानवेंद्र सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। बता दें कि मानवेंद्र सिंह शाहजहांपुर के ददरौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने दुख व्यक्त किया है। बता दें कि मानवेंद्र सिंह बीते लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका दिल्ली में इलाज हो रहा था।

सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया

दिल्ली के ILBS अस्पताल में शुक्रवार को बीजेपी विधायक ने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘उत्तर प्रदेश के ददरौल विधानसभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री मानवेंद्र सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने आगे लिखा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को ये अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

विधानसभा अध्यक्ष ने भी जताया दुख

वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के ददरौल विधानसभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री मानवेंद्र सिंह जी का निधन अत्यंत ही दुःखद है। उन्होंने लिखा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को ये अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

बता दें कि मानवेंद्र सिंह लगातार दूसरी बार विधायक का चुनाव जीते थे। शुक्रवार शाम 7 बजे उनका पार्थिव शरीर शाहजहांपुर स्थित आवास पर पहुंचेगा। बता दें कि इससे पहले मानवेंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी से दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी चुने जा चुके हैं।