Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • karnataka: मामूली विवाद के चलते बेटी ने मां की कर दी हत्या, शव को सूटकेस में डाल पहुंची थाने

karnataka: मामूली विवाद के चलते बेटी ने मां की कर दी हत्या, शव को सूटकेस में डाल पहुंची थाने

karnataka, बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 39 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट बेटी ने पहले मामूली विवाद के चलते अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने मां का शव सूटकेस में डाला और उसे पुलिस स्टेशन लेकर आ गई। जब आरोपी महिला ने अपने वारदात […]

karnataka: मामूली विवाद के चलते बेटी ने मां की कर दी हत्या, शव को सूटकेस में डाल पहुंची थाने
inkhbar News
  • Last Updated: June 13, 2023 12:20:14 IST

karnataka, बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 39 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट बेटी ने पहले मामूली विवाद के चलते अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने मां का शव सूटकेस में डाला और उसे पुलिस स्टेशन लेकर आ गई। जब आरोपी महिला ने अपने वारदात के बारे में पुलिस को बताया तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया लेकिन, जब महिला ने सूटकेस खोला तो पुलिसकर्मी भी शव को देखकर हैरान हो गए। महिला ने हत्या की वजह का भी खुलासा किया है।

पुलिस ने क्या कहा ?

मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि आरोपी बेटी जिसका नाम सेनाली सेन की अपनी मां के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने मां की हत्या कर दी हत्या के बाद महिला ने मां के शरीर को एक सूटकेस में डाला और मीरो लेआउट क्षेत्र में स्थित पुलिस स्टेशन लेकर आ गई।

महिला को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि, आरोपी महिला का संबंध पश्चिम बंगाल से है। इसके अलावा वह अपने पति, सास और मां के साथ बेंगलुरु के एक फ्लैट में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला को मीको लेआउट क्षेत्र स्थित पुलिस स्टेशन में शरीर से भरे सूटकेस लाने के बाद IPC की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला शादीशुदा है, लेकिन जिस समय ये अपराध हुआ इस दौरान उसका पति घर पर नहीं था। पुलिस को महिला ने ये भी बताया कि हत्या के समय उसकी सास दूसरे कमरे में थी, लेकिन उन्हें हत्या की कोई जानकारी नहीं थी।