Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे त्रिपुरा का दौरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे त्रिपुरा का दौरा

अगरतला। 60 सीटों वाली त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपना चुनाव प्रसार तेज कर दिया है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी प्रचार के लिए त्रिपुरा दौरे पर हैं। वहीं जल्द ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी त्रिपुरा दौरे पर जाने वाले हैं। 7 […]

tripura election
inkhbar News
  • Last Updated: February 6, 2023 13:49:58 IST

अगरतला। 60 सीटों वाली त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपना चुनाव प्रसार तेज कर दिया है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी प्रचार के लिए त्रिपुरा दौरे पर हैं। वहीं जल्द ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी त्रिपुरा दौरे पर जाने वाले हैं।

7 फरवरी को त्रिपुरा दौरे पर होंगे भाजपा नेता

दरअसल त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा सीट के लिए चुनाव होने वाला है। इस चुनाव के लिए 16 फरवरी को मतदान होने वाला है। 7 फरवरी यानी कल केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए त्रिपुरा दौरे पर जाने वाले हैं।

भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत

अमित शाह ने 5 जनवरी को इससे पहले इस राज्य के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने यहां के धर्मनगर दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम में दो रथयात्राओं में हिस्सा लिया था। इस तरह उन्होंने विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभियान की शुरुआत की थी।

16 फरवरी को 60 सीटों पर होगा मतदान

गौरतलब है कि 60 सदस्यीय विधानसभा सीट वाले त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होना है। इस चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सूबे में 55 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। वहीं पांच सीटों पर सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा यानी आईपीएफटी के लिए छोड़ी है। पिछले विधानसभा चुनाव में यानी 2018 में बीजेपी ने यहां पर 36 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि आईपीएफटी को 8 सीटों पर जीत मिली थी।