Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली : राजधानी दिल्ली में देर रात हुआ गैंगवार, दो की हत्या

दिल्ली : राजधानी दिल्ली में देर रात हुआ गैंगवार, दो की हत्या

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में दो बदमाशों के गैंग के बीच हुई आपसी रंजिश में दो लोगों की हत्या हो गई। इस गैंगवार में एक पक्ष के दो बदमाशों की मौत हो गयी वही दूसरे पक्ष का एक बदमाश बुरी तरह जख़्मी हो गया। जख्मी बदमाश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती […]

delhi police
inkhbar News
  • Last Updated: October 10, 2023 17:34:47 IST

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में दो बदमाशों के गैंग के बीच हुई आपसी रंजिश में दो लोगों की हत्या हो गई। इस गैंगवार में एक पक्ष के दो बदमाशों की मौत हो गयी वही दूसरे पक्ष का एक बदमाश बुरी तरह जख़्मी हो गया। जख्मी बदमाश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदमाशों की पहचान

बताया जा रहा है की यह अशोक विहार और भलस्वा डेयरी के जाने माने बदमाश हैं। इन बदमाशों पर कई मामले पुलिस में दर्ज़ हैं। बताया जा रहा है की मरने वाले रघु और भूरा नाम के व्यक्ति थे। वहीं घायल की पहचान डब्लू के रूप में हुई है। लोगो का कहना है की काफी समय से इन इलाको में यह लोग अपनी दबंगई की वजह से काफी चर्चा में है।

क्या है मामला

बताया जा रहा है की रघु और भूरा रात में डब्लू से बात-चीत करने आये थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहा सुनी हो गई ,उसी बीच रघु और भूरा ने डब्लू पर चाकू मार कर हमला कर दिया। दोनों बदमाशों के हमला कर के भागने के दौरान दूसरे गैंग के बदमाशों ने एक को गोली मार दी तथा दूसरे की चाकू मार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। पुलिस इस मामले की तहक़ीक़ात कर रही है। वही एक को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है, और उससे पूछताछ जारी है।