Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi Lok Sabha Election: दिल्ली में 11 बजे तक 21.69 फीसदी मतदान, CDS चौहान ने डाला वोट

Delhi Lok Sabha Election: दिल्ली में 11 बजे तक 21.69 फीसदी मतदान, CDS चौहान ने डाला वोट

Delhi Lok Sabha Election:लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज यानी शनिवार (25 मई) को वोटिंग हो रही है। छठे चरण में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। राजधानी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। CDS चौहान ने डाला […]

Delhi Lok Sabha
inkhbar News
  • Last Updated: May 25, 2024 12:41:07 IST

Delhi Lok Sabha Election:लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज यानी शनिवार (25 मई) को वोटिंग हो रही है। छठे चरण में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। राजधानी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं।

CDS चौहान ने डाला वोट

राजधानी दिल्ली में 11 बजे तक 21.69 फीसदी मतदान हुआ है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में सबसे अधिक 24.49 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान अपन पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे। दिल्ली की सातों सीटों पर 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत-

उत्तर पूर्वी दिल्ली- 24.49%
पश्चिमी दिल्ली-21.56%
उत्तर पश्चिम दिल्ली -22.67%
दक्षिण दिल्ली- 21%
पूर्वी दिल्ली- 22.41%
चांदनी चौक- 18.55%
नई दिल्ली- 19.18%

दिल्ली की सभी सीटों पर वोटिंग

छठे चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी 7 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही हरियाणा की भी सभी सीटों पर मत डाले जा रहें हैं। ऐसे में यह चरण सियासी दलों के लिए अहम होने वाला है। 2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो छठे चरण में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। वहीं बीजेपी ने शानदार सफलता हासिल की थी। पीएम मोदी के तीसरे टर्म और 400 पार के दावे को पार करने के लिए भाजपा को छठे चरण की 58 सीटों पर अपना दबदबा बनाये रखना होगा।