Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली NCR गर्मी से होगा बुरा हाल, UP में बनेंगे बारिश के आसार, जानें आज का वेदर अपडेट

दिल्ली NCR गर्मी से होगा बुरा हाल, UP में बनेंगे बारिश के आसार, जानें आज का वेदर अपडेट

देशभर में मौसम के उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कुछ हिस्सों में तेज धूप से गर्मी महसूस की जा रही है, तो वहीं कुछ राज्यों में हल्की बारिश और बादलों का डेरा बना हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Weather forecast 2025, Delhi NCR
inkhbar News
  • Last Updated: March 22, 2025 08:38:59 IST

 

नई दिल्ली: देशभर में मौसम के उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कुछ हिस्सों में तेज धूप से गर्मी महसूस की जा रही है, तो वहीं कुछ राज्यों में हल्की बारिश और बादलों का डेरा बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के अंत तक इसी तरह की स्थितियां बनी रहेंगी। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी से बुरा हाल हो सकता है. आइए जानते है आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल :

दिल्ली NCR में तापमान बढ़ा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि 26 मार्च से बादल छाने से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

यूपी-बिहार में बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. बता दें, अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने के आसार हैं। 24-25 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। वहीं बिहार में भी मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 33 जिलों में बारिश और 7 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

गुजरात में बढ़ी गर्मी

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ जिलों में बीती रात बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि 24 मार्च के बाद तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। गुजरात में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और 22 मार्च से इसमें और इजाफा होने की संभावना है।

उधर पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और भारी बारिश हो सकती है, जबकि श्रीनगर समेत अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं पश्चिम बंगाल में भी तेज आंधी और बारिश के आसार हैं।

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल: चंद्र मंगल योग से मेष और वृश्चिक राशि के जातकों को होगा लाभ