Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi News: दिल्ली में बेखौफ बदमाश, घर में घुसकर की महिला की हत्या

Delhi News: दिल्ली में बेखौफ बदमाश, घर में घुसकर की महिला की हत्या

नई दिल्ली: साउथ ईस्ट दिल्ली के जैतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 9 बजे जैतपुर पार्ट 2 ज्ञान मंदिर के निकट कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर 24 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच करने के लिए नजदीकी थाना जैतपुर को […]

Murder In Aurangabad
inkhbar News
  • Last Updated: October 28, 2023 12:47:24 IST

नई दिल्ली: साउथ ईस्ट दिल्ली के जैतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 9 बजे जैतपुर पार्ट 2 ज्ञान मंदिर के निकट कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर 24 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच करने के लिए नजदीकी थाना जैतपुर को दी गई. वहीं मृतक की पहचान पूजा यादव के रूप में हुई है।

महिला की हत्या

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9 बजे कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुसकर पूजा यादव को गोली मार कर फरार हो गए. इसके बाद परिजन घायल अवस्था में पूजा यादव को नजदीकी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पूजा यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए निगम पार्षद पति श्रीचंद बोहरा ने बताया कि आज हमारे इलाके में एक दर्दनाक घटना हुआ है जिससे आस-पास के लोग बहुत डरे हुए हैं।

अज्ञात बदमाश बाईक छोड़कर फरार

अज्ञात बदमाशों ने बेखौफ होकर घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी है. हॉस्पिटल में उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई. हालांकि अज्ञात बदमाशों ने इस दौरान अपना बाईक छोड़कर मौके से फरार हो गए. हमें इस बात से बहुत दुख हो रहा है कि इस तरह की अपराधिक घटनाएं हमारे इलाके में बढ़ गई है. पुलिस को इस बात की जानकारी आज सुबह दे दी गई है. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच कर रही है।

केंद्र सरकार बनाएगी LGBTQIA+ समुदाय के लिए समिति, जानिए किसकी होगी अध्यक्षता

सेना की महिला अधिकारी अब चलाएगीं तोप और रॉकेट,आर्टिलरी रेजीमेंट में पहले बैच को मिला कमीशन