Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi Weather: बारिश हुई तो मिली राहत लेकिन फिर पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

Delhi Weather: बारिश हुई तो मिली राहत लेकिन फिर पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली में मौसम का बदलता मिजाज जारी है। हाल के दिनों में जहां चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेचैन कर दिया था, वहीं कल शाम अचानक मौसम ने करवट बदली और थोड़ी बारिश की फुहार देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज 18 मई को नई दिल्ली में […]

Delhi Weather: बारिश हुई तो मिली राहत लेकिन फिर पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी
inkhbar News
  • Last Updated: May 18, 2023 21:57:02 IST

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली में मौसम का बदलता मिजाज जारी है। हाल के दिनों में जहां चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेचैन कर दिया था, वहीं कल शाम अचानक मौसम ने करवट बदली और थोड़ी बारिश की फुहार देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज 18 मई को नई दिल्ली में रात में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है। वहीं, कल से मौसम में फिर से बदलाव आएगा।

 

➨ दिल्ली में वीकेंड में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, नई दिल्ली में शुक्रवार 19 मई को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा। वहीं, दिल्ली में कल आसमान साफ रहेगा। 20 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, रविवार यानी 21 मई को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 43 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं, रविवार को भी आसमान साफ रहना चाहिए।

 

➨ इस दिन होगी फिर से बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को 43 डिग्री के पारा के बाद सोमवार को दिन में नई दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है। नई दिल्ली में मंगलवार यानी 23 मई को एक बार फिर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहेगा। 24 मई को आप नई दिल्ली में गरज के साथ बारिश भी देख सकते हैं।

 

➨ NCR के मौसम का हाल

 

• गाजियाबाद:

मौसम विभाग के मुताबिक आज गाजियाबाद में बारिश के आसार नहीं हैं। वहीं, कल यानी शुक्रवार को गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, गाजियाबाद में कल तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। गाजियाबाद में शनिवार को भी तेज हवा चल सकती है। 21 मई यानी रविवार को गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

 

• नोएडा:

मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में देर रात तक हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं, कल यानी 19 मई को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, नोएडा में कल तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार 20 मई को नोएडा में न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, नोएडा में रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

• गुरुग्राम:

मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम में आज बारिश के आसार नहीं हैं। वहीं कल यानी शुक्रवार को गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। 20 मई को गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहेगा। 21 मई रविवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

 

 

 

यह भी पढ़ें