Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में सात डिग्री गिरा पारा, आज भी हल्की बरिश के आसार

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में सात डिग्री गिरा पारा, आज भी हल्की बरिश के आसार

नई दिल्ली। गुरूवार आधी रात से शुरू हुई और शुक्रवार को भी रूक- रूककर दिनभर होती रही बारिश से दिल्ली की फिजा ही बदल गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री कम दर्ज किया गया। इसी के साथ दिल्ली में ठंडक का एहसास भी बढ़ गया है। […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 11, 2023 07:34:56 IST

नई दिल्ली। गुरूवार आधी रात से शुरू हुई और शुक्रवार को भी रूक- रूककर दिनभर होती रही बारिश से दिल्ली की फिजा ही बदल गई है। मौसम विभाग के मुताबिक
दिल्ली में दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री कम दर्ज किया गया। इसी के साथ दिल्ली में ठंडक का एहसास भी बढ़ गया है।

हल्की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह हल्की धुंध रह सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार रात से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ और उससे जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेकशन की वजह से दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। इससे तापमान में काफी गिरावट हुई और प्रदूषण की स्थिति में भी सुधार देखने को मिला।

दिल्ली का मौसम

बता दें कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब सात डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 16.2 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 85 प्रतिशत तक रहा। जहां तक बारिश का सवाल है तो सफदरजंग मौसम केंद्र में बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

आज भी बारिश की उम्मीद

दिल्ली के जाफरपुर में सर्वाधिक 13.5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को तापमान 27 से 14 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इस दौरान चार से 12 किमी प्रतिघंटे तक हवा की गति रह सकती है। आज हल्की बारिश भी हो सकती है।