Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi Weather Update: दिल्ला-NCR में बदलेगा मौसम, जानिए बारिश को लेकर ताजा अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ला-NCR में बदलेगा मौसम, जानिए बारिश को लेकर ताजा अपडेट

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली सहित NCR में अभी भी लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कल यानी बुधवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी। वहीं, कल कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई थी, तो दूसरी तरफ कुछ जगहों पर धूप निकली रही थी, जिसकी कारण से लोग […]

Delhi Weather Update:
inkhbar News
  • Last Updated: July 28, 2022 11:37:59 IST

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली सहित NCR में अभी भी लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कल यानी बुधवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी। वहीं, कल कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई थी, तो दूसरी तरफ कुछ जगहों पर धूप निकली रही थी, जिसकी कारण से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार से वर्षा होने की संभावना

मौसम विभाग ने गुरुवार यानी आज से दिल्ली में बादल छाए रहने मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद जताई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है। वहीं, नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम ऐसा ही रह सकता है। दिल्ली में जुलाई के महीने में 220 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य तौर पर बारिश का रिकॉर्ड 210.6 मिमी है।

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम आज मौसम

बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 कम 26.7 और अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 65 से 83 प्रतिशत रहा था। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

नोएडा में अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल आसमान में छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान है। वहीं, गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बादल आसमान को घेरे रहेंगे और एक से दो बार तक बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।