Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली में AAP और कांग्रेस साथ में लड़ सकते हैं चुनाव, सीट शेयरिंग पर जल्द शुरू होगी चर्चा

दिल्ली में AAP और कांग्रेस साथ में लड़ सकते हैं चुनाव, सीट शेयरिंग पर जल्द शुरू होगी चर्चा

मालूम हो कि 2024 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस का दिल्ली में गठबंधन था। इस चुनाव में दिल्ली की 7 सीटों में 4 पर AAP और 3 पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे थे।

AAP-Congress
inkhbar News
  • Last Updated: December 10, 2024 22:57:40 IST

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस दिल्ली में साथ चुनाव लड़ सकती है। बताया जा रहा है कि जल्द ही दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग पर चर्चा भी हो सकती है। मंगलवार को शरद पवार और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात के बाद AAP और कांग्रेस के गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

लोकसभा चुनाव में एक साथ लड़े थे

मालूम हो कि 2024 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस का दिल्ली में गठबंधन था। इस चुनाव में दिल्ली की 7 सीटों में 4 पर AAP और 3 पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि 7 सीटों पर विपक्ष को हार का सामना करना पड़ा था। 2014 और 2019 की तरह बीजेपी ने 2024 के चुनाव में भी दिल्ली में क्लीन स्वीप किया था।

AAP घोषित कर चुकी है कई उम्मीदवार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी अपने कई उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में अब कांग्रेस और AAP के बीच कोई गठबंधन होगा इसकी संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि कहा जा रहा है कि शरद पवार चाहते हैं कि दिल्ली में AAP और कांग्रेस साथ चुनाव लड़ें।

10 साल से दिल्ली की सत्ता में है AAP

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी पिछले 10 सालों से दिल्ली की सत्ता में है। 2015 के विधानसभा चुनाव में जहां AAP ने 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं 2020 के चुनाव में पार्टी को 70 में से 62 सीट पर जीत मिली। लेकिन इस बार कहा जा रहा है कि पार्टी की राह मुश्किल होने वाली है।

AAP के लिए ये मुश्किल चुनाव

बता दें कि आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव काफी मुश्किलों भरा बताया जा रहा है। AAP को सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए अपने 70% विधायकों का टिकट काटना पड़ रहा है। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गज नेता को अपनी सीट बदलनी पड़ी है।