Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • अवध ओझा ने किया घोर अपराध, संतों ने कहा- प्रायश्चित के लिए आना होगा प्रयागराज

अवध ओझा ने किया घोर अपराध, संतों ने कहा- प्रायश्चित के लिए आना होगा प्रयागराज

अवध ओझा ने दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को भगवन कृष्ण का अवतार बताया था। उनके इस बयान ने उन्हें संकट में ला दिया है। यह विवाद अब संगम नगरी प्रयागराज के महाकुंभ तक पहुंच गया है।

Avadh Ojha
inkhbar News
  • Last Updated: December 25, 2024 19:06:08 IST

प्रयागराज : आम आदमी पार्टी के नेता अवध ओझा ने दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को भगवन कृष्ण का अवतार बताया था। उनके इस बयान ने उन्हें संकट में ला दिया है। यह विवाद अब संगम नगरी प्रयागराज के महाकुंभ तक पहुंच गया है। महाकुंभ में मौजूद संत महात्माओं ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। संतों का कहना है कि अवध ओझा के साथ ही अरविंद केजरीवाल को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे और कुंभ की धरती पर आकर प्रायश्चित करें।

सनातन धर्म का सीधा अपमान

संतों ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चुके व्यक्ति को भगवान कृष्ण का अवतार कहना सनातन धर्म का सीधा अपमान है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ जोरदार आवाज उठाई जाएगी। प्रयागराज महाकुंभ में मौजूद संतों के मुताबिक अगर अरविंद केजरीवाल और अवध ओझा इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते और प्रायश्चित नहीं करते तो उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। संत इस तरह की घटिया बयानबाजी करने वालों को हराने का काम करेंगे।

सनातन धर्म की भावनाओं पर हमला

ब्रह्म स्वरूप अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के प्रवक्ता ब्रह्म स्वरूप महाराज के मुताबिक इस तरह की बयानबाजी पूरी तरह सनातन धर्म के खिलाफ है। यह चाटुकारिता की पराकाष्ठा है और सनातन धर्म की भावनाओं पर हमला करने वाला कदम है। संतों और महात्माओं ने इस पर गहरी नाराजगी जताई है और कहा है कि धर्म को राजनीति चमकाने का हथियार बनाने की ऐसी कोशिशों को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मजबूती से उठाई जाएगी आवाज

साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने भी इस मामले में नाराजगी जताई है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी का कहना है कि इस तरह की बातें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और मजबूती से आवाज उठाई जाएगी। कई अन्य संतों ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आपको बता दें कि दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें :-

बिहार में BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहार के नए राज्यपाल मो. आरिफ के साथ तालमेल बिठा पाएंगे CM नीतीश कुमार ?

भगोड़ा जाकिर नाइक विदेश में काट रहा है मौज, वीडियो देख यूजर्स बोले- इस उम्र में भी ये…..