Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली चुनाव से पहले AAP में बड़ी फूट, 12 विधानसभा सीटों पर बागी हुए नेता

दिल्ली चुनाव से पहले AAP में बड़ी फूट, 12 विधानसभा सीटों पर बागी हुए नेता

बताया जा रहा है कि 10 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर AAP नेता बागी हो गए हैं। आप के नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व टिकट बेचने का आरोप लगाया है।

Arvind Kejriwal-AAP
inkhbar News
  • Last Updated: December 12, 2024 19:08:35 IST

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) में बड़ी फूट देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि 10 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर AAP नेता बागी हो गए हैं। आप के नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व टिकट बेचने का आरोप लगाया है।

इन विधानसभा सीटों पर हुई बगावत

बताया जा रहा है कि जिन सीटों पर बगावत हुई है, उनमें तिमारपुर, घोंडा, पड़पड़गंज, नरेला, पालम, लक्ष्मी नगर, शाहदरा, बिजवासन, किराड़ी, गांधी नगर, विश्वास नगर और कृष्णा नगर विधानसभा सीट शामिल है।

10 साल से दिल्ली की सत्ता में है AAP

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी पिछले 10 सालों से दिल्ली की सत्ता में है। 2015 के विधानसभा चुनाव में जहां AAP ने 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं 2020 के चुनाव में पार्टी को 70 में से 62 सीट पर जीत मिली। लेकिन इस बार कहा जा रहा है कि पार्टी की राह मुश्किल होने वाली है।

AAP के लिए ये काफी मुश्किल चुनाव

बता दें कि आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव काफी मुश्किलों भरा बताया जा रहा है। AAP को सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए अपने 70% विधायकों का टिकट काटना पड़ रहा है। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गज नेता को अपनी सीट बदलनी पड़ी है।

इसके अलावा पार्टी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतने के लिए दूसरे दलों से आए नेताओं पर भी भरोसा जता रही है। AAP ने कई सीटों पर उन नेताओं को टिकट दिया है जो कुछ दिनों पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल सिर्फ जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट देना चाहते हैं। वो किसी भी कीमत पर दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 जीतना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें-

अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे… आप के खिलाफ दिल्ली चुनाव में बीजेपी का नया नारा