नई दिल्ली : दिल्ली चुनाव में आप की हार के बाद अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक भविष्य को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे. अब खबर आ रही है कि संजीव अरोड़ा दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए राज्यसभा सीट खाली कर दी. दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा की जगह लेंगे. इस तरह केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जाएंगे. संजीव अरोड़ा लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे.

 

तो सांसद होंगे केजरीवाल

अब कहा जा रहा है की संजीव अरोड़ा की राज्यसभा सीट से अरविंद केजरीवाल उपचुनाव लड़ेंगे। ऐसे में अगर वह जीतते हैं तो वह करीब अप्रैल 2028 तक पंजाब के सांसद रहेंगे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल के भगवंत मान की जगह के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें शुरू हुई थीं।

 

Punjab: आप ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार चुना.#punjab #AamAadmiParty #LudhianaWestbyelection #SanjeevArora #InKhabar #LatestUpdates pic.twitter.com/waQaHQCWQn

— InKhabar (@Inkhabar) February 26, 2025

Ludhiana West by-election क्यों

आम आदमी पार्टी ने लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के लिए संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी का जनवरी में निधन हो गया था। विधायक गोगी एक निडर जीवन जीने वाले व्यक्ति थे। अब Ludhiana West by-election में संजीव अरोड़ा चुनाव लड़ के विधानसभा जाना होगा और राज्यसभा में र्व सीएम अरविंद केजरीवाल बैठेंगे।

 

बीजेपी का दावा

बीजेपी और अन्य दलों का दावा है कि केजरीवाल दिल्ली चुनाव में हारने के बाद पंजाब की कमान अपने हाथों में लेना चाहते हैं। वह पंजाब के मुखयमंत्री भगवंत मान को हटाकर खुद CM की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि पंजाब में विपक्ष ने कभी भी केंद्र सरकार के सामने पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए। उनके पास हमारे बारे में बेबुनियाद बातें करने के अलावा कोई काम नहीं है। वे हमेशा मुझे मुख्यमंत्री पद से हटाने के बारे में सोचते रहते हैं।

 

 

यह भी पढ़ें :-

कोट पर जनेऊ पहनकर घूमेंगे कांग्रेसी! सच हो रही सावरकर की भविष्यवाणी, वोट के लिए मंदिर में भटक रहा गांधी परिवार