Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दंगाइयों के चक्कर में राहुल! मुस्लिमों से मिलने आज संभल पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, योगी ने उतार दी फोर्स

दंगाइयों के चक्कर में राहुल! मुस्लिमों से मिलने आज संभल पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, योगी ने उतार दी फोर्स

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के साथ आज संभल पहुंचेंगे। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस बात की जानकारी दी है।

Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: December 4, 2024 08:20:18 IST

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के साथ आज संभल पहुंचेंगे। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं राहुल-प्रियंका के आने की सूचना मिलते ही संभल डीएम ने गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद मंडल के कमिश्नर को पत्र लिखा है। इस बाबत बुलंदशहर और अमरोहा के SP को भी पत्र भेजा गया है।

रोकने की होगी कोशिश

संभल डीएम ने कहा कि राहुल गांधी के हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। उन्हें अपने जिले की सीमा में रोकने की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि इसे लेकर अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय सिंह ने राहुल गांधी से अपील की है कि इस वक्त वो संभल ना आएं।अभी शहर में तनाव है, ऐसे में आना सही नहीं रहेगा।

जानिए मामला क्या है?

बता दें कि 24 नवंबर, रविवार को जामा मस्जिद के सर्वे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को जलाकर ख़ाक कर दिया। हिंसक भीड़ पुलिस पर भारी मात्रा में पथराव कर रही थी। छतों से पुलिस पर पत्थर फेंके जा रहे थे। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। हिंसा के बाद से लोग अपने घरों में ताला लगाकर गायब है।