नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत गुरुवार को बिगड़ गई। उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी तबीयत ठीक है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। शुक्रवार को उन्हें छुट्टी मिलने की संभावना है। दिसंबर 2024 में सोनिया गांधी 78 साल की हो जाएंगी।
इससे पहले सितंबर 2024 में भी सोनिया गांधी को तबीयत खराब होने के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हल्का बुखार था। इससे पहले मार्च 2024 में भी उन्हें तबीयत खराब होने के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। तबीयत खराब होने के कारण ही सोनिया गांधी पिछले साल दिसंबर में कर्नाटक के बेलगाम में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक (सीडब्ल्यूसी) में शामिल नहीं हुई थीं।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति में काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। हाल ही में संसद के बजट सत्र में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी मांग रखी थी। राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर उनके बयान पर काफी हंगामा हुआ था। संसद के संयुक्त सत्र में अपने एक घंटे के संबोधन के बाद सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर ‘बेचारी और बहुत थकी हुई’ टिप्पणी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। वहीं, कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनके भाषण को उबाऊ बताया।
यह भी पढ़ें :
भारतीय रेलवे में Group D के 32 हजार पर पदों भर्ती, 3 मार्च तक भरे फॉर्म