Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • दिल्ली सरकार ने दी महिला समृद्धि योजना को मंजूरी, जानें किन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये

दिल्ली सरकार ने दी महिला समृद्धि योजना को मंजूरी, जानें किन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने महिलाओं को बड़ा उपहार दिया हैं. दिल्ली कैबिनेट द्वारा समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी गई है. इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 2,500 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। इस बीच आइए जानते है कि ये राशि किन महिलाओं को दी जाएगी?

Delhi cabinet, Mahila Samridhi Yojana
inkhbar News
  • Last Updated: March 8, 2025 16:20:30 IST

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने महिलाओं को बड़ा उपहार दिया हैं. दिल्ली कैबिनेट द्वारा समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी गई है, जिसकी घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई. इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 2,500 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। बता दें भारतीय जनता पार्टी संकल्प पत्र में दिल्ली में महिला को प्रतिमाह 2,500 रुपये देने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है. इस साल सरकार द्वारा 5100 करोड़ रुपए अलॉट किया गया है. इस बीच सभी के मन में ये सवाल कि है ये राशि किन महिलाओं को दी जाएगी?

इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

जानकरी के अनुसार, शुरुआत में इसका लाभ सिर्फ बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को ही मिलेगा। योजना के तहत उन महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी, जो सरकारी कर्मचारी नहीं हैं और किसी अन्य सरकारी योजना से वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं कर रही हैं. इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

कैसे उठा सकते हैं लाभ

सरकार जल्द ही एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करेगी, जहां पात्र महिलाएं पंजीकरण कर योजना का लाभ ले सकेंगी। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, “पीएम मोदी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। पिछली सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन हम अपने वादों को पूरा करेंगे।”

मुख्यमंत्री हुई भावुक

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि जब वह 1993 में विद्यार्थी परिषद से जुड़ी थीं, तो उनके परिवार ने कभी नहीं सोचा था कि वह राजनीति में आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा, “जब मैंने पहली बार चुनाव लड़ा, तो मेरी मां नाराज थीं। उनका मानना था कि चुनाव लड़कियों के लिए नहीं होते, लेकिन मेरे पिता ने मेरा समर्थन किया।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने उन्हें समाज के लिए काम करने का मौका दिया और अब वह दिल्ली की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इस योजना के माध्यम से दिल्ली सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली की बहनों से किया वादा पूरा किया जाएगा। यह महिला दिवस का सबसे बड़ा तोहफा है।” इस पहल से हजारों जरूरतमंद महिलाओं को लाभ मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

ये भी पढ़ें: International Women’s Day पर PM मोदी ने महिलाओं को बताया विकास की पहली सीढ़ी, G-SAFAL का किया शुभारंभ

Tags