नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में डेंगू से तीन मौतों की पुष्टि हुई है। इसमें नौ साल की बच्ची, 16 साल का किशोर और 51 साल का व्यक्ति शामिल है। निगम ने पिछले सप्ताह हुई डेथ ऑडिट रिपोर्ट कमेटी में इन तीनों की डेंगू से मौत की पुष्टि की है। वहीं, शनिवार को समाप्त सप्ताह में राजधानी दिल्ली में डेंगू के 485 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
दो हजार के आंकड़े पर
इसके साथ ही राजधानी में डेंगू के मरीजों की संख्या दो हजार के आंकड़े को पार कर गई है। डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 2115 पहुंच गई है, जबकि मलेरिया के 81 नए मरीजों के साथ कुल मरीजों की संख्या 511 पहुंच गई है। जो पिछले सालों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। चिकनगुनिया के 14 नए मामलों के साथ कुल मरीजों की संख्या 69 पहुंच गई है। यह भी पांच सालों में इस साल सबसे ज्यादा है।
मरीजों की संख्या बढ़ी
एमसीडी अधिकारियों का कहना है कि बदलता मौसम और ठहरे हुए पानी की समस्या मच्छरों के प्रजनन को बढ़ावा दे रही है। डेंगू के बढ़ते मामलों के कारण सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या बढ़ रही है। एमसीडी मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए घर-घर जाकर निरीक्षण कर रही है और लार्वा नष्ट करने का अभियान चला रही है।
यह भी पढ़ें :
हिंदुओं पर हो रहा है जुल्म, जाग उठे सभी धर्म के लोग, भगवा में है इतनी ताकत