मुंबई। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आजकल खूब चर्चा में रहते हैं। इसी बीच तीसरी बार सीएम बने फडणवीस ने ऐसा काम किया है, जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है। देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को एक शादी समारोह में शिरकत की। उनके जाने की चर्चा होने लगी क्योंकि यह शादी 8 साल पहले रेप के बाद हत्या कर दी गई एक लड़की की बहन की थी।

फडणवीस ने निभाया पुराना वादा

जानकारी के मुताबिक फडणवीस ने उस समय पीड़ित परिवार से वादा किया था कि वो लड़की की बहन की शादी की जिम्मेदारी उठाएंगे। शादी अहमदनगर में हुई। शादी में शामिल होकर उन्होंने अपना 8 साल पुराना वादा निभाया। फडणवीस ने कहा कि मैं उस परिवार के साथ जुड़ा हुआ हूं। उस घटना के बाद से मैंने परिवार का साथ नहीं छोड़ा। फडणवीस के साथ एमएलसी प्रावीण दारेकर और राम शिंदे भी शादी के दौरान मौजूद रहे।

जानिए क्या हुआ था

बता दें कि 13 जुलाई 2016 को कोपार्डी में रहने वाली 15 साल की एक नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया था। गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया गया। फडणवीस सीएम थे। फास्ट ट्रैक अदालत ने तीनों आरोपियों को मौत की सजा सुनाई। इसमें से दो आरोपी अभी भी जेल में है जबकि एक पिछले साल जेल में फांसी पर लटक गया था।

असद के भागते ही अमेरिका ने सीरिया में मचा दी तबाही, ISIS के 75 ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले से मुस्लिम देशों में हड़कंप