Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • घोर कलयुग! भतीजी को भी नहीं छोड़ा, चाचा के साथ खेलती थी किशोरी, फूलने लगा पेट तो घिनौनी करतूत आई सामने

घोर कलयुग! भतीजी को भी नहीं छोड़ा, चाचा के साथ खेलती थी किशोरी, फूलने लगा पेट तो घिनौनी करतूत आई सामने

सीकर में छठी क्लास की एक लड़की घर के ऐसे ही भेड़िये के चंगुल में फंसकर गर्भवती हो गई। लड़की की उम्र महज 13 साल है। लड़की का वजन बढ़ने पर मां उसे अस्पताल ले गई। वहां उसे अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिलेगी।

Jaipur Crime
inkhbar News
  • Last Updated: December 19, 2024 16:34:40 IST

जयपुर/ नई दिल्ली: लड़कियों के साथ हो रहे अपराध पर लोग एक तर्क ये भी देते हैं कि लड़कियों को बाहर नहीं निकलना चाहिए या लड़कियों को हमेशा घरवालों के साथ बाहर जाना चाहिए। लेकिन उन बच्चियों पर वे क्या बोलेंगे जिनके साथ दरिंदगी उनके अपने ही करते हैं।

सीकर में छठी क्लास की एक लड़की घर के ऐसे ही भेड़िये के चंगुल में फंसकर गर्भवती हो गई। लड़की की उम्र महज 13 साल है। पिछले कुछ दिनों से लड़की का वजन बढ़ने लगा था। साथ ही उसका पेट भी फूल रहा था। यह देख लड़की की मां डर गई। हालांकि अस्पताल जाने तक उसने नहीं सोचा था कि उसे अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिलेगी। अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है। लड़की के साथ उसके ही चाचा और बेटे ने गलत काम किया है।

चाचा और बेटा करते थे गंदा काम

पीड़िता की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की मां ने लड़की के चाचा और उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। उसने बताया कि बेटी का पेट फूलता देख वह उसे अस्पताल ले गई। वहां पता चला कि उसकी तेरह साल की बेटी गर्भवती है। पूछने पर बेटी ने बताया कि चाचा और उसका बेटा उसके साथ गंदा काम करते थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आजीवन कारावास की सजा

पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया था। अब कोर्ट ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दो-दो लाख का जुर्माना भी लगाया है। यह पैसा पीड़िता को दिया जाएगा। इसके अलावा पीड़िता को प्रतिकार योजना के तहत पांच लाख देने की भी संस्तुति की गई है। आपको बता दें कि पीड़िता की हालत को देखते हुए कोर्ट ने उसका गर्भपात करवा दिया। उस समय पीड़िता आठ महीने की गर्भवती थी।

Also Read- Mumbai Boat Accident: नीलकमल नाव में नहीं थी पर्याप्त लाइफ जैकेट, लोगों को ऐसे धकेला मौत के मुंह में

बिहारी बेटे की दहाड़ सुन कांप गया पाकिस्तान; शरीफ को दिखा दी औकात, बोला- जितना तुम्हारे पास है, उतना हम छोड़कर आए